देश विदेश

यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म, पारा 47.6° डिग्री पर

जैसलमेर-खजुराहो का तापमान 46° पर, दिल्ली में बस स्टॉप पर ORS मिलेगा, दशे भर में हीट स्ट्रोक यूनिट बनेंगी

। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को 47.4°C तापमान रहा था। राजस्थान के जैसलमेर में 46.4°C तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है।

जैसलमेर-खजुराहो के अलावा देश के 4 शहरों में पारा 46°C या इससे ज्यादा रहा। इनमें बाड़मेर 46°C, वर्धा 46.5°C, अमरावती 46.6°C और अकोला 46.3°C शामिल हैं। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इधर, दिल्ली में लोगों को गर्मी से निजात देने के लिए बसों में ठंडा पानी रखा जाएगा। बस स्टॉप पर मुफ्त ठंडा पानी और ORS मिलेगा। 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट।असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश; उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका। 30 अप्रैल को ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम; छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है।