पीएम मोदी
मंगलवार की दोपहर दो दिवसीय दौरे
पर काशी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
काशी दौरे के दौरान 6332 करोड़ रुपये
की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं
का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से बरेका
पहुंचे। यहां गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद
शाम करीब पांच बजे बरेका में आयोजित
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पहुंचे।
यहां महिलाओं के बीच से होकर पीएम
मंच पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को
संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने
संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते
हुए कहा कि कुछ परिवारवादी दल नारी
शक्ति से भयभीत हैं और नहीं चाहते कि
महिलाएं विधानसभा और संसद तक
पहुंचें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को
डर है कि यदि महिलाएं बड़ी संख्या में
राजनीति में आईं, तो उनकी पारंपरिक
राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा
कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए
की सोच “नारी शक्ति का सम्मान” और
“नागरिक देवो भव:” की भावना पर
आधारित है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से
आह्वान किया कि वे देश को विकसित
बनाने के इस अभियान में बढ़-चढ़कर
भागीदारी करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने
संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए
कहा कि देश में लंबे समय तक महिलाएं
उपेक्षित रहीं। उन्होंने कहा कि कई बार
महिलाओं से सवाल तक नहीं पूछे जाते
थे और सीधे निर्णय थोप दिए जाते थे।
यह स्थिति केवल काशी ही नहीं, बल्कि
देश के अधिकांश हिस्सों में बहन-बेटियों
का अनुभव रही है। प्रधानमंत्री ने कहा
कि जब वह करीब 25 वर्ष पहले गुजरात
के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने इस सोच
को बदलने का संकल्प लिया।
उन्होंने
बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए
विशेष योजनाएं शुरू कीं, जिससे अधिक
से अधिक लड़कियां स्कूल पहुंच सकें।
उन्होंने कहा किवर्ष 2014 में जब देश की
माताओं-बहनों ने उन्हें सेवा का अवसर
दिया, तब से भारत तेजी से विकास के पथ
पर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने काशी और अयोध्या के
बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों का
भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काशी
से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए
शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों
से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।
इससे महाराष्ट्र के लोगों को काशी
विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के
लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक
विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश
को विकसित बनाने का कार्य तेजी से
आगे बढ़ रहा है और इसमें भारत की नारी
शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक नए युग
की शुरुआत के लिए माताओं-बहनों का
आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही उन्होंने
महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते
हुए महिला आरक्षण को लागू करने की
प्रतिबद्धता भी दोहराई।
प्रधानमंत्री ने काशी की महिलाओं
को नमन करते हुए कहा कि आज का
यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और
विकास का उत्सव है। उन्होंने बताया
कि इस दौरान हजारों करोड़ रुपये की
विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण
और शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र के
विकास को नई गति देंगे।