राजकरण

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने जुलूस निकाला

हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने जुलूस निकालकर अपनी मांग सरकार के सामने रखी।

 हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्माव महामंत्री परवेज आलम के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकालकर कचहरी व कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर न्यायालयों को बंद कराया। इस दौरान मेरठ बार अध्यक्ष अनुज शर्माने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की मांग की जा रही है, ताकि यहां के लोगों को न्याय के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होने इस बात को भी कहा कि हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को और तेज किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से जल्द से जल्द मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग की।