पार्षद गगनदीप गौतम का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा में पहुंच भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पार्षद गगनदीप गौतम का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा में पहुंच भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर) वार्ड-67 कैलाशपुरी क्षेत्र से भाजपा पार्षद गगनदीप गौतम (38) का गुरूवार को हार्टअटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से सिर्फ नगर निगम बल्कि भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड स्थित शवदाह स्थल किया गया। अंतिम यात्रा में सांसद अरूण गोविल, ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, पूर्व डिप्टी मेयर सुशील गूर्जर, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा सहित भाजपा के अनेक नेता और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पार्षद गगनदीप गौतम वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे। नगर निगम चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर भाजपा की मीनल गौतम को हराया थाइसके बाद गगनदीप 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए। गगनदीप के आकस्मिक निधन के बाद नगर निगम कर्मचारियों द्वारा नगर निगम परिसर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।