वारदात

सेंट्रल मार्केट का निरीक्षण करें या मिलने का समय दें प्रधानमंत्री

संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से लिखा कमिश्नर को पत्र पीएम मोदी का 22 फरवरी को मेरठ आगमन का कार्यक्रम है प्रस्तावित

संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से कमिश्नर मेरठ मंडल को सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर के व्यापारियों की आजीविका बचाने हेतु प्रधानमंत्री से 5 मिनट का समय/स्थल निरीक्षण कराने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा। कमिश्नर के संज्ञान में लाया गया कि सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अवैध घोषित दुकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से लगभग 1478 भूखंडों पर स्थित 5000 से अधिक दुकानदार तथा उनसे जुड़े लगभग एक लाख कर्मचारी, मजदूर व परिवारों की आजीविका पर गहरा संकट आ गया है। दशकों से स्थापित छोटे, मझोले व्यापारी, जिनका पूरा जीवन इस व्यापार पर निर्भर है, आज भारी असमंजस और मानसिक पीड़ा में हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र हमें आशा देता है कि छोटे व्यापारियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टि से सुना जाएगा। कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हुए यह निवेदन किया कि व्यापारियों के नियमितीकरण हेतु कोई न्यायसंगत समाधान निकाला जाए, जिससे हजारों परिवार सड़क पर आने से बच सकें। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री का मेरठ आगमन मेट्रो ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम हेतु प्रस्तावित है।

इस अवसर पर आप बच्चों से संवाद भी करेंगे, जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। निवेदन है कि या तो सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर का संक्षिप्त निरीक्षण करने का कार्यक्रम बनाया जाए अथवा प्रतिनिधिमंडल को 5 मिनट का समय देकर हमारी बात सुनी जाए। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, अरविंद चौधरी, हेमंत बैजल, प्रफुल्ल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। 22 फरवरी को नमो भारत (रेपिड ट्रेन) एवं मैट्रो ट्रेन के होने वाले उद्धघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन से पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को समय देने का निवेदन किया है। शारदा ने पत्र में उल्लेख किया है कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट का एक कॉम्प्लेक्स कुछ माह पूर्व ध्वस्त किए