वारदात
खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग
Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद Iran में प्रदर्शन उग्र हो गए, जिसके चलते हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
ईरान के सर्वोच्च नेता
अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद
जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं।
सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग
खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतरे थे,
लेकिन श्रीनगर में प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने हिंसक
रूप से लिया। कश्मीर के सभी जिलों में भारी
सुरक्षा तैनात है। इसके बावजूद सोमवार को लोग
प्रदर्शन करने पहुंचे। इसी बीच, प्रदर्शन हिंसक
हो गया और सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर
करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
तस्वीरों में सुरक्षाबलों की ओर से
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए और आंसू गैस
के गोले छोड़ते हुए देखा गया। सुरक्षाबलों ने
प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाईं। श्रीनगर
में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, सभी परीक्षाएं
स्थगित कर दी गई हैं और प्रदेश के सभी स्कूल,
कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले दो दिनों तक
बंद रहेंगे। प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को
3 मार्च को बंद करने का आदेश दिया है। इससे
पहले, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज
सिन्हा ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने
की अपील की।