वारदात

गाजियाबाद में झुग्गियों में लगी भीषण आग

तेज हवाओं ने बढ़ाई आग की रफ्तार, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जल उठीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक करके फटने लगे। इन धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियां पहुंचीं। अग्निशमन अभियान में कई घंटे लगने की संभावना है क्योंकि आग बड़े क्षेत्र में फैली है। पुलिस और दमकल की टीमों ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारें कीं। स्थानीयनिवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की।

डीएम, डीसीपी सिटी एसीपी, सीएफओ, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।खुद को आकाश बताने वाले इस युवक ने आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को बताया है। आकाश के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे दो झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।