विनायक
विद्यापीठ मोदीपुरम में मैनेजमेंट, कंप्यूटर
एप्लीकेशन एवं स्पोर्ट्स साइंस विभाग द्वारा एक
दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
किया गया, जिसका विषय ‘डिजिटल युग
में नवाचार, सतत प्रबंधन और खेल विज्ञान
व्यावसायिक प्रथाएँ’ रहा। इस अंतर्राष्ट्रीय
संगोष्ठी में प्रो. बी.एस. यादव, प्राचार्य डी.एन.
कॉलेज, मेरठ मुख्य अतिथि एवं डॉ. केविन
रामधन (ऑन्कोलॉजिस्ट वैज्ञानिक, लंदन,
यूके), डॉ. कौस्तुव दलाल (प्रोफेसर,
एम.आई.डी. स्वीडन यूनिवर्सिटी, स्वीडन),
डॉ. नेहा त्यागी (एसोसिएट प्रोफेसर,
शोभित यूनिवर्सिटी, मोदीपुरम, मेरठ), डॉ.
मो. आसिफ सिद्दीकी (सहायक प्रोफेसर,
स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी,
मेरठ), रोहित कुमार (बायोसाइंस एवं बायो-
इंजीनियरिंग विभाग, मियामी विश्विद्यालय,
यूएसए और CA प्रियंका मेहता (संकाय,
CA फाउंडेशन अकाउंट्स) वक्ता रहे।
जिनका स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या
एवं रुद्रा ग्प ऑफ इंस रु ्टीट्शंस क यू ी एकेडमिक
निदेशिका डॉ. अनुप्रीता शर्मा, निदेशक इंजी.
विकास कुमार एवं डीन एकता सिंधी ने बुके
देकर किया। संगोष्ठी की शुरुआत अतिथियों
द्वारा रिबन काटकर और मां सरस्वती के समक्ष
दीप प्रज्जवलित कर की गई। संगोष्ठी में
वक्ताओं ने विचार साझा किए। संगोष्ठी में 50
से शोध पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में एब्स्ट्रैक्ट
प्रेजेंटेशन एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड भी दिए
गए, जिसमें एब्स्ट्रैक्ट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान
बीसीए की खुशी वंश और सानिया, द्वितीय
स्थान बीबीए की तानिया चौहान एवं तृतीय
स्थान बीसीए की सोनू ने प्राप्त किया। पोस्टर
प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान बीसीए की सानिया,
द्वितीय स्थान बीसीए की साक्षी और सुहाना
एवं तृतीय स्थान बीबीए की अनु और खुशी
ने प्राप्त किया। वहीं बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड डॉ.
गार्गी चौधरी, शोभितविश्वविद्यालय को दिया
गया।
सभी विजेताओं को महाविद्यालय द्वारा
पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या
ने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे आयोजन
होना जरूरी है। इसमें छात्रों को वैश्विक रिसर्च
के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही छात्र
अपनी रिसर्च को वैश्विक मंच पर रखते हैं।
मैनेजमेंटविभागाध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने संगोष्ठी
के बारे में बताया। अंत में सभी वक्ताओं को
महाविद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र
देकर सम्मानित किया गया। डीन एकता सिंधु
ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस दौरान
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता
शर्मा, निदेशक इंजी. विकास कुमार, टीपीओ
प्रवीन शर्मा, सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी
मेंबर्स एंड विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। मंच का
कुशल संचालन मैनेजमेंट विभाग के सहायक
प्रोफेसर सुनील कुमार द्वारा किया गया।