राजकरण

सुभारती में ‘पीढ़ियों की प्रतिध्वनियां’ विषय पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में ‘पीढ़ियों की प्रतिध्वनियां’ विषय पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के भाव, उच्चारण और अभिव्यक्ति की सराहना की। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

इंग्लिश लिटरेरी वीक–2026 के अंतर्गत आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय कौशल विकास कार्यक्रम के पांचवें दिन “जनरेशनल इकोज़” विषय पर एक आकर्षक काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के भाषा विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण समिति एवं जेंडर सेंसिटाइज़ेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस आयोजन ने काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पीढ़ियों के बीच गूंजने वाली आवाज़ों, चिंताओं और सांस्कृतिक अनुभूतियों को समझने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक स्वागत के साथ हुआ, जिसके पश्चात् दिवस की निर्णायक डॉ. निशा सिंह, एसोसिएटप्रोफेसर, मैनेजमेंट कॉलेज एवं वरिष्ठ प्रॉक्टर, को पारंपरिक पौध-प्रस्तुति के माध्यम से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की पर्यावरण-सचेत एवं सम्मानपरक परंपरा को बनाए रखते हुए भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा तथा अंग्रेज़ी व विदेशी भाषाओं के प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. रफ़त खानम ने पौधा भेंट कर सम्मान प्रकट किया। इसके उपरांत जेंडर सेंसिटाइज़ेशन सेल की संयोजक डॉ. सारिका अभय तथा महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्षा डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने अपने आशीर्वचन साझा करते हुए विद्यार्थियों को निडर होकर अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रथम स्थान आकांक्षा धिगन, भाषा विभाग, द्वितीय स्थान विधि गोस्वामी, भाषा विभाग एवं जयश्री, लिबरल आर्ट्स विभाग एवं तृतीय स्थान अदिति बैक्सटर एवं दीपांशी, मैनेजमेंट कॉलेज रही।