खेल
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में
नामीबिया को 102 रन से हराया, साहिबजादा का शतक
पाकिस्तान ने
टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में प्रवेश
कर लिया है। टीम ने बुधवार के दूसरे
मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया।
पाकिस्तान टॉप-8 में पहुंचने वाली 8वीं
टीम बनी है।
कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में
पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मैच का टॉस
जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में
तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी
पारी में नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन
पर ऑलआउट हो गई। उस्मान तारिक ने
4 विकेट झटके। जबकि शादाब खान को
2 विकेट मिले। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप
ने 23 और एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक ने 20
रन बनाए। टीम के 9 बैटर्स दहाई का
आंकड़ा पार नहीं कर सके।
पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा
फरहान ने 58 बॉल पर नाबाद 100 रन
की पारी खेली। उन्होंने 57 बॉल पर शतक
बनाया। शादाब खान ने नाबाद 36 रन
बनाए। कप्तान सलमान अली आगा 38
रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के लिए
जैक ब्रेसल ने 2 विकेट झटके। जबकि
जेरार्ड इरास्मस को एकविकेट मिला।