स्वास्थ्य

विम्स में ‘पायलोनिडल साईनस’ की लेटेस्ट सर्जरी तकनीक ‘वैप्स’ से की सफल सर्जरी

विम्स अस्पताल में पायलोनिडल साइनस की ‘वैप्स’ तकनीक से सफल सर्जरी की गई, जिससे मरीज को कम दर्द और तेज रिकवरी का फायदा मिला।

राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अन्तर्गत संचालित विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल के सर्जरी विभाग की टीम ने पायलोनिडल साईनस जैसी दर्दनाक गम्भीर संक्रमण/बीमारी की विश्व की सबसे एडवांस तकनीक ‘वैप्स’ (वीडियो असिस्टेड एब्लेशन आफ पायलोनिडल साईनस) द्वारा दर्द रहित सफल सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्जकरा ली। विम्स सर्जरी विभाग के एचओडी डा. अभय भटनागर एवं उनकी टीम के वरिष्ठ सर्जन डा. ईकराम इलाही, डा. पवन सैनी, एनस्थीसिया के डा. विपिन आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि पश्चिमी यूपी के मेरठ मुरादाबाद में एडवांस तकनीक से यह सर्जरी करने वाला विम्स पहला संस्थान है। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डा. ईकराम इलाही ने बताया कि पायलोनिडल साईनस नितंबो के ऊपरी हिस्से या टेलबोन (निचली हड्डी) की स्किन के अन्दर होने वाला दर्दनाक संक्रमण है, जिसमें सूजन व पस (मवाद) पड़ने पर, मरीजको बहुत खतरनाकस्थितिका सामना करना पड़ता है। सर्जरी ही इसका एकमात्र उपचार है। सर्जरी टीम को बधाई देने वालों में वित्त निदेशक एवं प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, डीन मेडिकल डा. संजीव एच भट्, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश मेहता, हास्पिटल जी.एम. मेघा सरबाल, डिप्टी एमएस कर्नल डा. सुमित सिंह, मेरठ परिसर से डा. पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने शुभकामनाएं दी।