राजकरण
राज्यकर्मियों को ‘मानव संपदा पोर्टल’ पर 31 जनवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्योरा
राज्यकर्मियों को 31 जनवरी तक ‘मानव संपदा पोर्टल’ पर अपनी संपत्ति का विवरण अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।
प्रदेश सरकार ने
मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मियों के
चल-अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन
करना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश में
आठ लाख से अधिक राज्य कर्मचारी
हैं। आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर
2025 तक अर्जित सभी चल-अचल
संपत्तियों का ब्योरा 31 जनवरी 2026
तक पोर्टल पर ऑनलाइन देना होगा।
अगर नहीं दिया तो फरवरी में जनवरी
माह का वेतन नहीं मिलेगा।
मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी
अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 दिसंबर
2024 तक अर्जित अपनी चल-अचल
संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक मानव
संपदा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से भरना
होगा। एक जनवरी से पोर्टल पर यह
सुविधा शुरू हो गई है।
सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ
अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके
अनुसार कार्यवाही करने के लिए कहें।
तय सीमा में संपत्ति का विवरण न दिए
जाने को प्रतिकूल रूप से लिया जाएगा।
एक फरवरी, 2025 के बाद होने वाली
विभागीय प्रमोशन समितियों की बैठकों
में ऐसे अधिकारी-कर्मचारी के प्रमोशन
पर विचार नहीं किया जाएगा।