नई दिल्ली (एजेंसी)। हज के लिए सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों पर प्रतिबंध की अटकलों को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब की यात्रा के लिए भारतीयों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। देश ने पुरानी परंपरा के अनुसार हज के दौरान भीड़भाड़ को रोकने के लिए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। जो हज के समापन के साथ ही समाप्त हो जाएंगे।
दरअसल पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।