देश विदेश

विद्या यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर विशाल जैन को मिला ‘मोस्ट इंफ्लुएंशल यंग लीडर्स 2025’ अवार्ड

देश और विदेश में शिक्षा की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए विद्या यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर विशाल जैन को ‘मोस्ट इंफ्लुएंशल यंग लीडर्स 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। देश और विदेश में शिक्षा की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए विद्या यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर विशाल जैन को मोस्ट इंफ्लुएंशल यंग लीडर्स 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड एशियावन मैगजीन की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह केवल श्री जैन की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्वविद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर पूरा विद्या परिवार गौरवांवित महसूस कर रहा है। चांसलर प्रदीप कुमार जैन, कुलपति डॉ. हिरेन दोशी सहित सभी गणमान्यों ने विशाल जैन को बधाई दी।  

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी, यू.के. से शिक्षित विशाल जैन एक दशक से अधिक समय से ई-कॉमर्स, आईटी डेवलपमेंट, पब्लिक स्पीकिंग और मार्केट रिसर्च जैसे विविध क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन उनका असली समर्पण शिक्षा के प्रति है, जहाँ वे केवल एक प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं। एशियावन मैगजीन के पदाधिकारियों ने कहा कि विशाल जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में विद्या यूनिवर्सिटी ने अद्वितीय प्रगति की है। परिसर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम्स, आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय और व्यापक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सबने इस यूनिवर्सिटी को शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान बना दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में विद्या यूनिवर्सिटी ने जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उसके पीछे श्री जैन की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर विशाल जैन ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि विद्या यूनिवर्सिटी के हर विद्यार्थी, शिक्षक और सहयोगी का है। हमारा लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि जीवन बदलने वाली शिक्षा देना है।यह सम्मान उत्तर भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और आने वाले युवा प्रबंधकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा। बता दें कि एशियावन मैगजीन यह अवार्ड उन युवा नेताओं को प्रदान करता है, जो समाज, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव डालते हैं। यह प्रतिष्ठित अवार्ड विशाल जैन का नाम शीर्ष स्थान पर आना, उनकी अनूठी कार्यशैली और नेतृत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।