देश विदेश

नगर पालिका सरधना में मनाई गई अंबेडकर जयंती

शासनप्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद सरधना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन (सबीला बेगम), अध्यक्ष व मोनिका उमराव (अधिशासी अधिकारी) नगर पालिका परिषद सरधना द्वारा कराया गया।

मेरठ (एनएफटी संवाददाता)। शासनप्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद सरधना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन (सबीला बेगम), अध्यक्ष व मोनिका उमराव (अधिशासी अधिकारी) नगर पालिका परिषद सरधना द्वारा कराया गया। संचालन सोहनवीर सिंह ने किया, जिसमें ’हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ की टैगलाईन के अर्न्तगत स्वतंत्रता के अमृतकाल में अंबेडकर जी की 135वीं जयंती को नगर के गणमाननीय नागरिकों, पालिका के सभासदों/सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सम्मानित नागरिकों व पालिका कर्मचारी के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक सूर्यदेव त्यागी, दीपक शर्मा, शावेज अंसारी, मनोज कुमार ने विचार प्रस्तुत किए। बाबा साहब द्वारा संविधान में उल्लेखित भारत में निवासरत नागरिकों के अपने देश प्रति मूल कर्तव्य एवं दायित्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें विशेष रूप से संविधान का पालन, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर, भारत की संप्रभुता एकता अखंडता की रक्षा आदि पर विशेष रूप से बताया गया। इसी के साथ कुमारी सोहनशी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर एक सुंदर प्रस्तुति कविता के रूप में प्रस्तुत की, जिस पर अधिशासी अधिकारी अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कुमारी सोहानशी को 500 रु. की धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अब्दुल कलाम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सूर्य देव त्यागी, दीपक शर्मा, शावेज अंसारी, सभासद शानू जैन, खालिद अंसारी, राहुल पाल, पिंकी सोम, पारुल सिरोही, महेश्वरी, शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी, प्रेमलता सक्सेना, इंदिरा जाटव, अमित कुमार, मोहित कुमार एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।