भारत विकास
परिषद मेरठ महानगर शाखा द्वारा मंगलवार को
आईएमए ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने की। सचिव डॉ.
संदीप जैन ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष त्यागी,
आईएमए सचिव डॉ. विकास गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव
संस्कार प्रमोद गर्ग, क्षेत्रीय महिला सहभागिता डॉ.
लता शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय
महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष दिनेश
गोयल, प्रांतीय मार्गदर्शक मुकेश चंद शर्मा एवं अन्य
सभी अतिथियों एवं शाखा सदस्यों का कार्यक्रम में
उपस्थित होने एवं ब्लड देने वाले सभी सदस्यों को
शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में करीब 45 यूनिट रक्त
रक्तदान में आया।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान
के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी
ब्लड डोनर्स एवं अन्य अतिथियों को एक दीवार
घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिन सदस्यों ने
ब्लड डोनेट किया। उन्हें आईएमए की तरफ से
सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे
भविष्य में उन्हें कभी भी रक्त की आवश्यकता
होने पर उसे कार्ड द्वारा बिना ब्लड डोनेट किए
ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। शाखा अध्यक्ष डॉ.
शिशिर जैन ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम
के संयोजक सुरेश चंद्र रहे। कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग,
दीपा गर्ग एडवोकेट, छवि जैन, तरुण तनेजा,
अनिल कांत गुप्ता, नीलिमा सिंह, तरुण गुप्ता, डॉ.
राजीव मित्तल आदि सदस्य उपस्थित रहे।