बेबाक बात

टीबी के मरीजों को खोजने वाली आशाओं को मिलेगा इंसेंटिव

टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगा बढ़ावा, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

 यूपीएससी ज़ाकिर कॉलोनी पर जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम ने जाकिर कॉलोनी की सभी आशाओं व एएनएम के साथ टीबी पर चर्चा की, जिसमें आशाओं को टीबी के लक्षण के बारे में बताया गया। यदि NTEP कार्यक्रम में आशा पूर्ण निष्ठा से कार्य करती हैं, तो उसे कई प्रकार के इंसेंटिव भी मिल सकते हैं। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। यदि वह टीबी मरीज को खोज कर लाती हैं और व मरीज पॉजिटिव आ जाता है, तो उसे इनफॉर्मेंट के रूप में ₹500 की धनराशि मिल सकती है।

यदि टीबी रोगी का निक्षय पोर्टल पर बैंक खाता अपडेट करवाती है उसका भी इंसेंटिव आशा को मिलता है इस प्रकार के इंसेंटिव की जानकारी भी आशाओं को दी गई जिससे कि उनको प्रोत्साहन के रूप में राशि यदि प्राप्त होती है तो वह और भी निष्ठा से कार्य को पूर्ण रूप से कर सकें। कार्यक्रम में टीबीएचवी सत्येंद्र ने बताया कि 11 व 13 अप्रैल को एक्स-रे किए जाने हैं, जिसके लिए सभी आशाएं अपने-अपने कार्य क्षेत्र के वरनेलेवल पापुलेशन की सूची तैयार कर उनके एक्सरे करवाने में सहयोग करें।यूपीएससी के एमओआईसी डॉ. कदीर अहमद व डॉ. अनुष्का ने भी आशाओं को आदेशित किया कि वह टीबी के कार्य को ध्यानपूर्वक करें। अंत में शबाना बेगम जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर द्वारा टीबी की शपथ कराई गई।