देश की शान

भाजपा ने निकाली तिरंगा के साथ पदयात्रा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के रूप में पदयात्रा निकाली। देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए लोगों से जुड़ाव पर जोर दिया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में और वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से शहर विधानसभा में शनिवार को तिरंगे झंडे के साथ पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा सरदार पटेल स्कूल ब्रह्मपुरी शारदा रोड से निकलकर कबाड़ी बाजार वेली बाजार घंटाघर रेलवे रोड चौराहा होती भी जैन मंदिर के बाद नई बनी सड़क क्रांति पथ पर जाकर समाप्त हुई। इस रैली में जहां सैकड़ो ंछात्र, भारतीय जनता पार्टी मेरठ नगर के चारों मंडलों के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस रैली में मेरठ के महापौर अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे कमल दत्त शर्मा, जयकरण गुप्ता, इस कार्यक्रम के शहर प्रभारी रविंद्र भडाना पूर्व विधायक, महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय , अजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा और सांसद राज्यसभा ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सरदार पटेल स्कूल के पास के कबाड़ी बाजार चौराहे का नामकरण सरदार पटेल चौक करने की मांग की।