प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने शनिवार को गुजरात के सूरत का दौरा
किया। इस दौरान एक रैली को संबोधित
करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार
का ऐतिहासिक विजय हुआ हो, और
अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और
बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं, तो
लगता है यात्रा अधूरी रह गई है। इस
दौरान उन्होंने गुजरात में रहने वाले बिहार
के लोगों का अभिवादन किया। पीएम
मोदी ने कहा, ‘’गुजरात में रहने वाले और
खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी
भाइयों का हक बनता है, और इसलिए
मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है
कि आप लोगों के बीच आकर के इस
विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा
बनूं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के
लोगों का राजनीति नहीं समझानी पड़ती
है। बिहार के लोग दुनिया को राजनीति
समझाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने
जातिवादी राजनीति को नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि बिहार आज दुनिया भर
में छाया हुआ है।
आप दुनिया में कहीं भी
जाइए, बिहार का टैलेंट आपको नजर
आएगा। उन्होंने कहा, जिन लोगों को हार
मिली है, उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने
में महीनों लगेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार
का टैलेंट दुनिया में हर जगह है। यहां के
लोग दुनिया की राजनीति को समझते हैं।
बिहार ने सांप्रदायिकता के जहर को ठुकरा
दिया। एनडीए ने बिहार में 243 सीटों में से
202 जीती हैं।
उन्होंने कहा, ‘’आप भी जानते हैं और
बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी
हैं जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के
रूप में भी काम दिया था तब भी हमारा
एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए
गुजरात का विकास। हमारी मूलभूत सोच
रही है- नेशन फर्स्ट।’’
पीएम मोदी ने कहा, ‘’पिछले दो
साल से ये जमानती नेता बिहार में जाकर
जातिवाद-जातिवाद का भाषण दे रहे थे।
जितनी ताकत थी उन्होंने जातिवाद का
जहर फैलाने की कोशिश की। लेकिन
बिहार के इस चुनाव ने जातिवाद के इस
जहर को पूरी तरह नकार दिया है।
’’
उन्होंने कहा, ‘’यही मंत्र हमारे लिए
हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का
हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक... ये
हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है। इसलिए
बिहार का भी गौरव करना, बिहार के
सामर्थ्य को स्वीकार करना... ये हमारे
लिए बहुत सहज बात है।’’
उन्होंने कहा, ‘’इस चुनाव में एनडीए
गठबंधन जो विजयी हुआ है और
महागठबंधन जो पराजित हुआ है...
दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क
है, ये बहुत बड़ी बात है। यानी, सामान्य
मतदाता ने एकतरफा मतदान किया, ये
बिहार के विकास के प्रति ललक है।’’
उन्होंने कहा कि महिला-युवा एक ऐसा
माई कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने
वाले दशकों की राजनीति का नींव मजबूत
कर दी है।
इससे पहले वे पंडोरी माता के मंदिर
गए। पंडोरी माता को गुजरात, महाराष्ट्र,
मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी
समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं। पीएम
ने डेडियापाडा में 4 किमी लंबा रोड शो भी
किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के
हजारों लोग सड़क किनारे नजर आए।
इसके बाद उन्होंने 9700 करोड़ के कई
प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन
किया। पीएम मोदी ने कहा, बिहार के
लोगों ने NDA और उसके साथी दलों
को भरपूर समर्थन दिया है। गठबंधन
वाले प्रभावी इलाकों की 38 में से 34
सीटें एनडीए जीता। ये लोग झूठ फैलाते
थे। ये MMC मुस्लिम लीगी माओवादी
कांग्रेस को देश अस्वीकार कर चुका
है। कांग्रेस में जो राष्ट्रवादी लोग जिन्होंने
इंदिरा-राजीव गांधी के साथ किया वो ये
नामदारों के साथ काम करना नहीं चाहते
हैं। पीएम ने कहा, बिहार में सार्वजनिक
कार्यक्रमों में गैरकानूनी तरीके से जमीन
कब्जा करके वक्फ बना दिया जाता था।
कर्नाटक में भी ऐसा ही हुआ। तब जाकर
हमने वक्फ कानून बनाया। उन्होंने कहा,
बिहार में ये जमानती नेता वक्फ कानून
को फाड़ देते थे। कहते ते वक्फ कानून
को लागू नहीं होने देंगे। बिहार के लोगों
ने इस सांप्रदायिक जहर को भी विकास
की राह पर चलके पूरी तरह से नकार
दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार
को गुजरात पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं देश
का पहला पीएम हूं, जो भगवान बिरसा
मुंडा के घर गया था। उनके परिवार के
लोगों के साथ मेरा मिलना जारी है। उन्होंने
आगे कहा कि देश में 6 दशक तक राज
करने वाली कांग्रेस ने आदिवासियों को
उनके हाल पर छोड़ा था। यहां कुपोषण,
स्वास्थ, सुरक्षा, शिक्षा का अभाव रहा।
पीएम ने इससे पहले सूरत में बन रहे मुंबईअहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का
जायजा लिया। इसके बाद नर्मदा जिले के
डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में
पंडोरी माता की पूजा की।