यूपी के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ आयुष्मान भारतप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
(आयुष्मान कार्ड) के लाभार्थियों को
बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सरकार
प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में
आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की
सुविधा देने जा रही है। जल्द ही स्टेट हेल्थ
एजेंसी (साचीज) प्रदेश के 12 कैंटोनमेंट
अस्पतालों से एमओयू साइन करने जा रही
है। प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल
हैं। प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में
पहले से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का
इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री
जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड)
के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देने जा
रहे हैं।
सरकार प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट
अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को
इलाज की सुविधा देने जा रही है। जल्द
ही स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) प्रदेश
के 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों से एमओयू
साइन करने जा रही है। प्रदेश में कुल
13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं। प्रयागराज
कैंटोनमेंट अस्पताल में पहले से ही
आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज किया
जा रहा है। इसके सफल परिणाम को
देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश के अन्य
12 कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान
कार्ड धारकों को इलाज मुहैया कराने
का निर्णय लिया है। साचीज की सीईओ
अर्चनावर्मा ने बताया किजनवरी-2026
से प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में
आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क
इलाज किया जा रहा है। यहां पर मरीजों
को कार्डियोलाॅजी, नेफ्रोलॉची, मेडिकल
एंड सर्जिकल अनकालॉजी आदि गंभीर
बीमारियों के इलाज की सुविधा दी जा
रही है।
इसके साथ ही मुफ्त ओपीडी
अप्वाइंटमेंट, मुफ्त जांच व गंभीर मरीजों
को मुफ्त परिवहन की सुविधा दी जा रही
ह, ैजिसके सफल परिणाम सामने आए हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश के अन्य 12
कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ एमओयू
साइन किया जाएगा। इसके लिए स्टेट
हेल्थ एजेंसी (साचीज) द्वारा औपचारिक
प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एमओयू के
बाद लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली,
वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा,
आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना के
कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड
धारक मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया
जाएगा। इन अस्पतालों के जुड़ने से प्रदेश
में आयुष्मान योजना के तहत पैनल्ड
अस्पतालों की संख्या और अधिक बढ़
जाएगी। साचीज की एसीईओ डॉ. पूजा
यादव ने बताया किकैंटोनमेंट अस्पतालों
के साथ समन्वय से आयुष्मान कार्ड
धारकको बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध
होंगी।