राजकरण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. ने जनपद में की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर सम्मानित

 उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार का जनपद भ्रमण के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम की प्रगतिका स्थलीय निरीक्षण/ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी न सर्वप्रथम ब्लॉक रजपुरा स्थित सुनवाई केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुनवाई केंद्र पर उपस्थित नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नोटिस सुनवाई केंद्र पर आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्यकरने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने युवाओं विशेषकर महिलाओं से कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह आवश्यक साक्ष्य सहित फार्म-6 भरकर 6 मार्च 2026 तक अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें ताकि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बने हुए मतदाताओं को एक अतिरिक्त लाभ यह भी हैकि उनके रिकॉर्ड आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण तक सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद भी नये मतदाता तो बनेंगे परन्तु उनका रिकॉर्ड एसआईआर के तहत नहीं होगा, ऐसे में इस मौके को न गवाएं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील/ आग्रह किया कि यदिकिसी का वोट एक से अधिक स्थान पर है तो फार्म-7 भरकर स्वेच्छा से अन्य स्थानों से अपना नाम कटवा लें, यह एक दण्डनीय अपराध हैजिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित मतदाताका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चौ. चरण सिंह स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 43-सिवालखास 44-सरधना 45-हस्तिनापुर (एस0सी) 46-किठौर, 47-मेरठकैन्ट 48 मेरठ, 49-मेरठ दक्षिण के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजरों, ईआरओ तथा एईआरओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन से संबंधित कार्यों के संबंध में संवाद करते हुए कार्य में हो रही तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों को जानने का प्रयास किया गया तथा एसआईआर जैसे चुनौतीपूर्णकार्यको पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यवाही करते हुये की गई मेहनत के लिए सराहना व्यक्त की। इस अवसर पर बीएलओ, सुपरवाइजरों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गये। उन्होने कहा कि नये मतदाता जोड़ेजाने हेतु ऑनलाईन फार्मभरे जाने के लिए आमजन को जागरूक किया जाए और उनको इसके बारे में जानकारी दी जाये। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम में जनपद की प्रत्येक विधानसभा के 10-10 अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ तथा 2-2 बीएलओ