देश विदेश

भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया

87 नािवकों की मौत, 60 से ज्यादा लापता, श्रीलंका के पास अमेिरकी पनडुब्बी ने िकया हमला

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है।

रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था। जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है। यूएई का दावा: ईरान ने अब तक उस पर 189 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा है कि ईरानी आक्रामकता शुरू होने के बाद से अब तक यूएई की ओर दागी गई 189 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 175 मिसाइलों को मार गिराया गया, 13 समुद्र में गिरीं और एक मिसाइल देश के अंदर गिरी। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को भी तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया गया।

इसके साथ ही 129 ड्रोन का पता चला, जिनमें से 121 को मार गिराया गया, जबकि 8 यूएई के भीतर गिरे। इसके अलावा आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया गया और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। ईरान ने खामेनेई के शोक समारोह स्थगित किए ईरान ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए आयोजित होने वाले शोक समारोह को फिलहाल टाल दिया है। एक अधिकारी ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि ये कार्यक्रम बुधवार से शुरू होने वाले थे और तीन दिन तक चलने वाले थे। अधिकारी ने कहा कि स्मृति समारोहों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है, हालांकि इनके आयोजन की तैयारियां जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह को टालने का कारण बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना और उसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करना बताया गया है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। पहले योजना थी कि तेहरान के इमाम खोमेनी मसल्ला (प्रेयर हॉल) में तीन दिनों तक लोगों को खामेनेई के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए अनुमति दी जाएगी। ईरान की धमकी- इजरायल के परमाणु केंद्र को निशाना बना सकते हैं एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इजरायल इस्लामिक गणराज्य में शासन परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजरायल के डिमोना परमाणु केंद्र को निशाना बना सकता है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि ऐसी किसी भी कोशिश की स्थिति में दक्षिणी इजरायल में स्थित इस परमाणु सुविधा पर हमला किया जा सकता ह