देश विदेश
इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो : मोदी
सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में मिडिल ईस्ट
और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म
करने की अपील की। उन्होंने कहा कि
सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो
सकता। भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण
समाधान और शांति स्थापित करने की
कोशिशों का समर्थन करता रहेगा।
पीएम ने यह बात फिनलैंड के राष्ट्रपति
अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता
के बाद कही। उन्होंने कहा कि भारत
और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन,
संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते
हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ
सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं
हो सकती। अमेरिका-इजराइल और
ईरान के बीच छह दिनों से जंग जारी है।
अल जजीरा के मुताबिक, इस संघर्ष में
अब तक 5000 से ज्यादा बम गिराए हैं।
वहीं 20 ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया है।
इन हमलों में एक हजार से ज्यादा लोग
मारे गए हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए
मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी
बेस पर हमला किया है। फिनलैंड के
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को
चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं।
इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, निवेश और
उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में
द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है। बैठक
में दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन और
सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने
पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने भारतफिनलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी
के स्तर तक आगे बढ़ाने पर चर्चा की।