देश की शान
प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में हुआ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
धूमधाम से मनाया बाल दिवस, स्टेशनरी बैंक भी शुरू, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने काटा फीता
प्राथमिक
विद्यालय कमालपुर में बाल दिवस धूमधाम से
मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में स्मार्ट क्लास
और स्टेशनरी बैंक का भी शुभारम्भ हुआ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी रजपुरा सुरेंद्र सिंह गोंड
ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास और स्टेशनरी
बैंक का शुभारम्भ किया। स्मार्ट क्लास के लिये
एलईडी और स्टेशनरी बैंक के लिए स्टेशनरी
आदि की व्यवस्था शिक्षिका यतिका पुंडीर और
सहबा जमाल ने संयुक्त रूप से अपने स्तर पर
की है। इस दौरान बच्चे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित
जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा में आये। खण्ड
शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ मिलकर केक
काटा। बच्चों को इसी एलईडी पर मूवी दिखाई
गई। केक का वितरण किया गया।
शिक्षिका यतिका पुंडीर ने बच्चों को चाचा
नेहरू के बारे में जानकारी दी। खण्ड शिक्षा
अधिकारी ने इस प्रयास की सराहना की। साथ
ही अन्य शिक्षकों से भी अपने विद्यालय में ऐसी
व्यवस्था करने का आह्वान किया। इस मौके पर
शिक्षिका पंकज शर्मा, चंदा जायसवाल, फातिमा
मौजूद रहीं