। उत्तर प्रदेश के डिप्टी
सीएम केशव प्रसाद
मौर्य ने पश्चिम बंगाल
के विधानसभा
चुनाव को लेकर
बड़ा दावा किया है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर
सरकार बनाएगी। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किबंगाल में भाजपा के
पक्ष में आंधी नहीं तूफान चल रहा है। जनता ने मन बना लिया
है पीएम मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए भाजपा और कमल के
फूल को जनता ने दिल में बसा लिया है। 25 साल कम्युनिस्टों
ने बंगाल को लूटा और बर्बाद किया।
15 साल से बंगाल की
सीएम ममता बनर्जी ने वहां पर त्राहिमाम मचा दिया है। टीएमसी
घुसपैठियों और भ्रष्टाचारियों का गैंग बन चुका है। इस वक्त
का माहौल भाजपा के पक्ष में है। 294 में से 200 से ज्यादा सीटें
जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। 4 मई को ममता बनर्जी की
विदाई तय है। एसआईआर के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी के
बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
ने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है। चुनाव आयोग एक
संवैधानिक संस्था है और किसी भी अभियान के दौरान, यदि
किसी नाम छूट जाता है, तो उसे शामिल करने के लिए समय
दिया जाता है।
एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, चुनाव
आयोग समय-समय पर इसे कराता रहा है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाना ममता
बनर्जी के डर को दर्शाता है जो उन्हें चुनाव परिणाम के आने से
पहले ही हो रहा है। ममता दीदी चुनाव परिणाम आने से पहले
ही हार मान रही हैं। वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम काट दिए
गए हैं। इससे वह बौखला गई हैं। टीएमसी के राज में बंगाल में
कानून व्यवस्था ध्वस्त है।