राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को वर्षों
बाद साफ और ताजी हवा का अनुभव हो रहा है। लगातार हो रही बारिश,
आंधी और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में
उल्लेखनीय सुधार दर्जकिया गया है। कई इलाकों में एक्यूआई ‘ग्रीन जोन’
और ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों को पहाड़ों जैसी ताजगी
का एहसास हो रहा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में
एक्यूआई काफी बेहतर स्थिति में दर्जकिया गया। अलीपुर में एक्यूआई 83,
आनंद विहार में 112, अशोक विहार में 86, बवाना में 89, बुराड़ी क्रॉसिंग
में 75, कैंटोनमेंट एरिया में 72 और चांदनी चौक में 104 दर्जकिया गया।
वहीं, नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 93, सेक्टर-62 में 73, सेक्टर-1 में
96 और सेक्टर-116 में 84 रिकॉर्डकिया गया। ये सभी आंकड़े दर्शाते हैं कि
अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘अच्छी’ या ‘संतोषजनक’ स्तर पर है।
ठीक ऐसे ही गाजियाबाद में भी अच्छे हालात दिखाई दे रहे हैं। गाजियाबाद के
इंदिरापुरम में एक्यूआई 84, लोनी में 126, संजय नगर में 84 और वसुंधरा में
एक्यूआई 82 दर्जकिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 8 अप्रैल
को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री
सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर ‘थंडरस्टॉर्मविद रेन’ की स्थिति बनी
रहेगी।
सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 50
किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग
ने एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत लोगों को सतर्क
रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह, दोपहर और शामतीनों समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की
गतिविधियां जारी रहेंगी। इसका असर जनजीवन पर भी साफदिखाई दे रहा है।
कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों
को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बदले
मौसम का सकारात्मक पहलू यह है कि प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो
गया है और लोगों को स्वच्छ हवा मिल रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर
इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा, तो आने वाले दिनों में भी एक्यूआई बेहतर
श्णी में रे बना रह सकता है। वहीं, 9 अप्रैल के लिए मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान
है, जिसमें अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने
की संभावना है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।