केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना
में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां हावड़ा
विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों से
बचाने के लिए भाजपा सरकार बनाएं। मैं आपको
विश्वास दिलाता हूं कि हर घुसपैठिए की पहचान
करके उसे भारत से बाहर निकाल दिया जाएगा।
घुसपैठिए हमारे युवाओं की आजीविका और गरीबों
का राशन छीन लेते हैं, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए
भी खतरा हैं।
उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए बंगाल के
युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, गरीबों का राशन खा
रहे हैं और देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर
रहे हैं। आप 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो, 6
तारीख से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा। मैं
टीएमसी के गुंडों से कहना चाहता हूं कि 29 अप्रैल
को मत निकलो। वरना 5 मई से तुम्हें अंजाम भुगतना
पड़ेगा। हम भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।
ममता दीदी को अपने गुंडों पर लगाम लगानीचाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि
महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर नहीं
निकलना चाहिए।