मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के नेतृत्व में
संगठन के मुख्य पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे
तथा नगरायुक्त से मुलाकात कर महानगर के व्यापारियों की
विभिन्न समस्याओं को उठाया। पं. आशु शर्मा ने कहा शहर
में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर गुंडागर्दी हो
रही है। व्यापारियों के चबूतर, धूप-बरसात स बचन के लिए 3
फुट तक लगाए गए सेड भी जबरदस्ती तोड़ेजा रहे हैं। 2 दिन
पहले हुई मौसम की पहली बरसात में नगर निगम के सफाई
अभियान के दावों की पोल खोल दी। महानगर के सभी मुख्य
बाजारों में पानी भर गया तथा खैरनगर, नगर निगम मार्केट,
घंटाघर, गोला कुआं, ब्रह्मपुरी, मलियाना आदि बाजारों की
दुकानों में भी पानी भर गया, जिसमें व्यापारियों के माल का
भी बड़ी संख्या में नुकसान हुआ। बाजार में साफ सफाई की
स्थिति दयनीय है, जिसके चलते आने वाले समय में डेंगू,
मलेरिया जैसी भयानक बीमारी भी जन्म ले लेंगी।
आशु शर्मा ने गृहकर में समाधान के नाम पर धांधली एवं
जीआईएस सर्वे के नाम पर मनगढ़ंत टैक्स लगाकर शोषण
का विरोध दर्ज करते हुए नगर आयुक्त के सामने यह मुद्दा
उठाया और कहा कि सर्वे करने वाली कंपनी के लोगों ने गलत तरीके से सर्वे किया।हाउस टैक्स की समस्याओं के समाधान
को तथा टैक्स जमा करने का कैंप महानगर के सभी बाजारों
में नगर निगम के अधिकारियों को लगाना चाहिए, जिससे
व्यापारियों को राहत मिल सके। पथप्रकाश व्यवस्था सुचारू
रूप से न होने के कारण महानगर के अधिकांश बाजार में
शाम 7 बजे के बाद अंधेरा छा जाता है।इस मौके पर सरदार
मंजीत सिंह कोछड, समर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, सरताज
गाजी, विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी सारिक, सनी गुप्ता,
विजय ओबेरॉय, सौरभ रस्तोगी, मंसूर जी, इनाम अंसारी,
अशोक शर्मा, श्याम परूथी, संजय त्यागी, आसिफ खान,
ललित चौहान, जुबेर कुरैशी, सोनू शर्मा, रजनीश भाटी,
सोनू कुरैशी,आदिश अग्रवाल, श्याम परूथी, आदेश कुमार,
दीपक पिलानिया आदि मौजूद रहे।