राजकरण

यूपी विधानसभा में भारी हंगामा : राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का जोरदार प्रदर्शन

राज्यपाल के अभिभाषण के समय यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सदन में भारी हंगामे की स्थिति।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज हंगामेदार तरीके से शुरू हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। सदन के भीतर का घटनाक्रम: “गला बैठजाएगा, शांत हो जाइए” सुबह 11 बजे जैसे ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया, सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। विधायकों ने ‘राज्यपाल गो बैक’ के नारे लगाए। भारी शोर-शराबे के बीच राज्यपाल को अपना भाषण रोकना पड़ा। उन्होंने तंज कसते हुए नारेबाजी कर रहे विधायकों से कहा, “शांत हो जाइए, वरना गला बैठ जाएगा।” इस विरोध प्रदर्शन के बीच पल्लवी पटेल शामिल नहीं हुईं और अपनी सीट पर ही बैठी रहीं। साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा आज अनोखे अंदाज में साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। उनकी साइकिल पर माता अहिल्याबाई की तस्वीर लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वाराणसी में प्राचीन मंदिरों को नुकसान पहुँचा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वारपलटवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन संवाद से चलता है, कार्यवाही बाधित करने से नहीं। सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। वहीं, अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यूपी ने देश को प्रधानमंत्री दिए, लेकिन यहाँ अब तक मेट्रो और बुलेट ट्न रे जैसे वादे पूरे नहीं हुए। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष के हंगामे को उनकी बौखलाहट बताया।