राजकरण

सुविधाएं और सुरक्षा मिलेगी तो ट्रांसपोर्टर मेरठ को ’ग्लोबल बिजनेस हब’ बनाने में पीछे नहीं रहेंगे : अरूण गोविल

इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत सांसद ने कमिश्नर को लिखा पत्र

ेरठहापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरूण गोविल ने कमिश्नर मेरठ मंडल को पत्र लिखकर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत मेरठ के प्रमुख बाजारों व ट्रांसपोर्ट नगर के सुनियोजित स्थानांतरण एवं व्यापारी हितों के संरक्षण की मांग की है। सांसद ने मेरठ की ऐतिहासिक और आर्थिक पहचान, यहां के प्रतिष्ठित व्यापारी केंद्रों जैसे खैरनगर, खंदक बाजार, लालकुर्ती, सर्राफा और शहर की रीढ माने जाने वाले ट्रांसपोर्टनगर की बात उठाई है। उन्होंने कहा किये क्षेत्र न केवल राजस्व का मुख्य स्रोत हैं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का आधार भी हैं। यातायात सुगमता के लिए ट्रांसपोर्टनगर को शहर से बाहर बिजौली, इटायरा, फफूंडा एवं वेदव्यासपुरी जैसे क्षेत्रों में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव संज्ञान में आया है। शहरी नियोजन की दृष्टि से यह कदम स्वागत योग्य हो सकता है, किंतु इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन में व्यापारियों का विश्वास जीतना और उनके हितों की सुरक्षा करना अनिवार्य है। सांसद अरूण गोविल ने पत्र के माध्यम से सुझाव दिया कियोजना को अंतिम रूप देने से पहले संबंधित बाजार, संघों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय समन्वय बैठक की जाए। ताकि धरातल की चुनौतियों को समझा जा सके। ट्रांसपोर्ट नगर के स्थानांतरण में केवल जमीन का आवंटन पर्याप्त नहीं है। नए स्थल पर लॉजिस्टिक पार्क, वेयर हाऊसिंग कोल्ड स्टोरेज, वर्कशॉप और ड्राईवरों के लिए बुनियादी सुविधाएं अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित की जाएं। प्रस्तावित स्थलों पर सुरक्षा, सुगम कनेक्टिविटी, बिजली और जल निकासी का ऐसा ढांचा विकसित हो, जो वर्तमान व्यवस्था से कहीं अधिक उन्नत और भविष्योमुखी हो। सांसद ने कमिश्नर से अनुरोध किया कि अगर प्रशासन विकास और विरासत के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करे। यदि व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा का भरोसा मिलेगा तो वे मेरठ को ’ग्लोबल बिजनेस हब’ बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।