राजकरण

शोभित विवि में तीन दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव आज स

शोभित विश्वविद्यालय में आज से तीन दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

शोभित विश्वविद्यालय में प्रणा दिव रे स के अवसर पर 6 फरवरी से 8 फरवरी तक तीन दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूदप्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत बाबू विजेन्द्र कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। खेल महोत्सव में विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। इस आयोजन की एक विशिष्ट विशेषता यह है कि इसमें शोभित विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 14 देशों के अंतरराष्ट्रीयछात्र तथा भारत के 22 राज्यों से आए छात्र- छात्राएं सक्रियसहभागिता करेंगे।

विभिन्न देशों और राज्यों से आए विद्यार्थियों की यह सहभागिता विश्वविद्यालय परिसर को एक बहुसांस्तिकृ क, समावेशी और जीवंत खेल उत्सव का स्वरूप प्रदान करेगी। खेलकूद महोत्सव का उद्घाटन 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे मशाल प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा, जो अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करेगा। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच फुटबॉल मैच के साथ प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ होगा। 7 फरवरी को खेलकूद के साथ रचनात्मक गतिविधियों की व्यापक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

इनमें 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टग ऑफ वॉर, थ्रो बॉल, रिले रेस, शतरंज और कैरम जैसीप्रतियोगिताएँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिंग, क्रिएटिव राइटिंग, रंगोली, वॉल पेंटिंग, स्टोन पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट-आउट-ऑफवेस्ट तथा “स्टोरीज टोल्ड थ्रू लेंस” विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी। इस वर्षविशेष रूप से गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 8 फरवरी को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे, जिनके पश्चात प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा। इसी दिन विश्वविद्यालय द्वारा रोटरी दिल्ली कैपिटल ब्लड के सहयोग से सामाजिक दायित्वसे जुड़ी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र ने दी। प्रेसवार्ता के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.के. त्यागी, वंश शेखर, डॉ. देवेंद्र नारायण, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. दिव्या प्रकाश, राज किशोर सिंह, जितेंद्र जादौन, राजेश पाण्डेय एवं डॉ. नेहा त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।