राजकरण
डीएम ने किया तहसील सरधना के पटलों का निरीक्षण
डीएम ने तहसील सरधना के पटलों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की।
जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह
ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद
तहसील सरधना के विभिन्न पटलों,
तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार
कोर्ट, सीआरए सेक्शन, आर.के.
सेक्शन, अभिलेखागार कक्ष आदि का
निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर जाकर
रजिस्टर व पत्रावलियों का अवलोकन
किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-
निर्देश दिये। उन्होंने तहसील परिसर में
साफ-सफाई, जनसुविधाएं, राजस्व
न्यायालयों में मामलों का निस्तारण एवं
अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का
अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा-
निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर
गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार,
अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश
सिंह, सीएमओ डा. अशोक कटारिया,
एसडीएम सरधना उदित नारायण
सेंगर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी,
तहसील के अधिकारी, कर्मचारी व
आमजन उपस्थित रहे।