राजकरण
बिल, मीटर, नए कनेक्शन, विद्युत आपूर्तिशिकायतों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को दी तत्काल राहत
संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई में एमडी ने सुनी समस्याएं
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि.
(पीवीवीएनएल) द्वारा ऊर्जा भवन
मुख्यालय में उपभोक्ता सेवा और
पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से
संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का
आयोजन किया गया। इस साप्ताहित
जनसुनवाई में मेरठ, मुजफ्फरनगर,
गाजियाबाद सहित आदि जनपदों से आए
उपभोक्ताओं की समस्याओं का सीधा
समाधान किया गया।
एमडी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिल,
मीटर, नए कनेक्शन और विद्युत आपूर्ति
से जुड़े प्रकरण सामने आए। एमडी ने
कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण
कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की।
जनसुनवाई में मेरठ सहित विभिन्न
जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने बिल,
मीटर, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विद्युत
संबंधी कुल 37 आवेदन प्रस्तुत किए।
प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही
निस्तारण कर उपभोक्ताओं को तत्काल
राहत दी गई।
शेष लंबित प्रकरणों के संबंध में
संबंधित विभागीय अधिकारियों को
निर्धारित समय सीमा मे गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एमडी ने स्पष्टकिया कि उपभोक्ताओं की
संतुष्टि ही डिस्काम की प्राथमिकता है।
डिस्काम द्वारा हर मंगलवार को आयोजित
होने वाली जनसुनवाई एक जवाबदेही,
सशक्त मंच बनकर उभरा है, जिसमें
विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता,
जवाबदेही एवं उपभोक्ता संतुष्टि
को लगातार सुदृढ किया जा रहा है।
प्रशासनिक, वाणिज्यिक, तकनीकी और
वित्त विभागों के निदेशकों की मौजूदगी
यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी
शिकायत का त्वरित, न्यायसंगत एवं
गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया
जाए।