े। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और
कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल एक हवाई
हादसे में बाल-बाल बचे हैं। इस घटना ने
सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फुला दिए।
दरअससल, पुणे जिले के पुरंदर तहसील
में भुजबल को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर
की लैंडिंग में एक बड़ी चूक की खबर
सामने आई है। पायलट ने हेलीकॉप्टर को
निर्धारित हेलीपैड पर उतारने के बजाय
पास ही स्थित गाड़ियों की पार्किंग में उतार
दिया।
मंत्री छगन भुजबल नासिक से
खानवडी पुरंदर जा रहे थे। वहां वे महात्मा
ज्योतिराव फुले की जयंती के उपलक्ष्य में
आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने
वाले थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीदेवेंद्र
फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ
शिदं े समेत कई दिग्गज नतेाओं का पहुंचना
तय था। वीवीआईपी आगमन को देखते
हुए प्रशासन ने वहां एक विशेष हेलीपैड
तैयार किया था। हालांकि, लैंडिंग के वक्त
पायलट को भ्रम हो गया।
बताया जा रहा
है कि पार्किंग क्षेत्र खाली होने के कारण
पायलट उसे ही लैंडिंग साइट समझ बैठा
और वहीं हेलीकॉप्टर उतार दिया। पार्किंग
जैसे संकरे क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उतारना
बेहद जोखिम भरा था। हेलीकॉप्टर के
घूमते हुए पंखे वहां मौजूद निर्माणों या
किसी वाहन से टकरा सकते थे।