संपादक के साथ चाय

इस्माईल पी.जी. कॉलेज में ‘एनवायरमेंट वेलफेयर’ पर एड-ऑन कोर्स का उद्घाटन

इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में प्राचार्या प्रो. अनीता राठी की अध्यक्षता में इको क्लब द्वारा “एनवायरमेंट वेलफेयर”विषय पर एड-ऑन कोर्स (एनवायरमेंट वेलफेयर) के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया।

मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में प्राचार्या प्रो. अनीता राठी की अध्यक्षता में इको क्लब द्वारा “एनवायरमेंट वेलफेयर”विषय पर एड-ऑन कोर्स (एनवायरमेंट वेलफेयर) के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वक्ता DFO मेरठ वन्दना फोगाट, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अनीता राठी, हिन्दी विभाग, प्रो. दीपा त्यागी, ईको क्लब इंचार्ज एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर महिमा ठाकुर एवं इको क्लब सदस्या एवं कोर्स को-कोर्डिनेटर डॉ. दीक्षा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य वक्ता DFO वन्दना फोगाट नेछात्राओं को पर्यावरणीय विषयों पर जागरूक किया। उन्होंन बे ताया कि आज के समय में संतुलित और सतत जीवन प्रणाली के लिए अच्छा खाद्य तंत्र (Food System), जल तंत्र (Water System) और ऊर्जातंत्र (Energy System) अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा भोजन प्राकृतिक और स्थानीय स्रोतों से जुड़ा होना चाहिए, जिसस न केवल हमारी े सेहत सुधरे बल्कि पर्यावरण पर दबाव भी कम हो। स्वच्छ और सुरक्षित जल प्रणाली प्रत्येक समाज की नींव है। हमें जल का संरक्षण, पुनर्चक्रण और वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाने चाहिएं। इसी प्रकार ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग, सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय स्रोतों की ओर झुकाव, हमारेग्रह को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसी के साथ हमें कचरे के स्मार्ट और स्वस्थ निपटान (Smart and Healthy Disposition of Garbage) की भी समझ विकसित करनी चाहिए। जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग एकत्र करना, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना और घरेलू स्तर पर खाद बनाना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण केवल पुस्तकों का विषय नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे व्यावहारिक रूप में सीखना और अपनाना आवश्यक है। जब हम स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल-संरक्षण और ऊर्जा-संवर्धन जैसे कार्यों में प्रत्यक्ष भाग लेते हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में पर्यावरण के रक्षक बनते हैं। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी नेछात्राओं को जागरूक करते हुए बताया पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनना चाहिए।

इसके पश्चात इको क्लब इंचार्ज महिमा ठाकुर ने कार्यक्रम अतिथि एवं सभी प्रवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कु. महिमा ठाकुर, इंचार्ज, इको क्लब (कोर्स कोर्डिनेटर) एवं डॉ. दीक्षा, सदस्या, इको क्लब (कोर्स को-कोर्डिनेटर) नेकिया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना शर्मा, प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. ममता, डॉ. विनेता, डॉ. स्वर्णा, डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. ममता सिंह और डॉ. नीलम एवं अन्य प्रवक्ताएँ उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।