मेरठ। देश की सुरक्षा और गौरव के प्रतीक आप्रेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में देशभक्ति की भावना चरम पर है। इसी क्रम भारतीय जनता पार्टी, मेरठ महानगर के तत्वावधान में शास्त्रीनगर क्षेत्र के वार्ड नं. 4 में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रुप में एवं पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हर्ष गोयल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, नीरज त्यागी, विवेक शर्मा, अभिषेक अत्रेय, अमित गुप्ता, नवीन, दीपक त्यागी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, डॉ आर के शर्मा, मातृशक्ति के रूप में महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष निधि रस्तोगी, आशु सिंह, रोली गोयल, कुमारी प्रियंका एवं बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व वार्ड-4 में पार्षद सुमित मिश्र ने किया।