देश विदेश

मानसून उत्तर भारत के 8 राज्यों से विदा

मुंबई/नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड से विदा हो चुका है।

मुंबई/नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड से विदा हो चुका है। यह अब गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी में आकर रुक गया है। इन तीनों राज्यों में साउथ-वेस्ट मानसून एक्टिव होने की वजह से मानसून की वापसी कुछ इलाकों से टल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह लाइन वेरावल और भरूच (गुजरात), उज्जैन (मध्यप्रदेश), झांसी और शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) से होकर गुजर रही है। इस वजह से इन इलाकों में अगले 7 दिनों तक इस वापसी की संभावना कम दिख रही है। अनुमान है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में यहां से मानसून विदा लेगा। 1 अक्टूबर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों में भी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि, पूरे देश से मानसून की विदाई अपने निर्धारित समय 15 अक्टूबर तक होने की संभावना है। पिछले साल भी मानसून 15 अक्टूबर को विदा हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अंडमान क्षेत्र में एक नया मानसूनी सिस्टम बनने की संभावना है। इसके असर से दक्षिण और नार्थ-ईस्ट राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।