देश विदेश
15 साल में पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 विमान
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया।
अहमदाबाद (एजेंसी)। अहमदाबाद में
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर
प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार
थे। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी।
क्रैश हुआ विमान एक मॉडर्न एयरक्राफ्ट है,
जिसे दिसंबर 2013 में बोइंग कॉमर्शियल
एयरप्लेन्स ने बनाया था। बोइंग के 787
विमान के 15 साल के इतिहास में यह
पहला क्रैश है। ये मिड-साइज, ट्विनइंजन, वाइड-बॉडी जेट है, जो लंबी दूरी की
उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है। ये
एक बार में 14,000 किमी तक उड़ सकता
है। बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का
प्लेन क्रैश हुआ है। टकऑे फ के 2 मिनट
बाद ही फ्लाइट एक बिल्डिंग से टकरा गई।
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक,
मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट
विमान है, जिसे बोइंग ने बनाया है। ये लंबी
दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया
है और पुराने बोइंग 767 को रिप्लेस करने के
लिए लाया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान
है। बोइंग ने 2003 में इसे 7E7 प्रोजेक्ट के
तौर पर शुरू किया, जिसका नाम बाद में 5
लाख ऑनलाइन वोट्स से ड्रीमलाइनर रखा
गया। पहली उड़ान 2009 में हुई, और पहला
विमान 2011 में ANA को डिलीवर हुआ।
शुरुआत में कुछ देरी हुई।