राजकरण
कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान मे
मेरठ से जाएंगे 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता
कांग्रेस
कार्यालय बुढ़ाना गेट पर दिल्ली के
ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसंबर
को होने वालीवोट चोर गद्दी छोड़ महारैली
की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी
ने की व संचालन महानगर अध्यक्ष रंजन
शर्मा ने किया। बैठक में अखिल भारतीय
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप
नरवाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर
तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और
कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश
दिए। बैठक में मेरठ के कोऑर्डिनेटर
मनोज कौशिक भी उपस्थित रहे। समीक्षा
बैठक से पूर्व महानगर अध्यक्ष रंजन
शर्मा के संयोजन में कांग्रेस कार्यालय पर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व
अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक
काटकर व लड्डू बांटकर मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ
जीवन की कामना की।
मेरठ से लगभग 3000 कार्यकर्ता 14
दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान
में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में
शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता बसों, कारों
व रेल स जाएंगे।
राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा
कि 14 दिसंबर की रैली देश में जनतांत्रिक
मूल्यों को बचाने की दिशा में ऐतिहासिक
कदम साबित होगी। उन्होंने कहा आज
देश की जनता महंगाई, बेरोज़गारी और
लोकतांत्रिक संस्थाओं के दमन से त्रस्त
है। अब समय आ गया है कि जनता
अपनी आवाज बुलंद करे और सत्ता में
बैठे ‘वोट चोरों’ को स्पष्ट संदेश दे, वोट
चोर गद्दी छोड़। यह महा रैली जनता के
असंतोष और बदलाव की इच्छा का
प्रतीक बनेगी।”
उन्होंने मेरठ के कार्यकर्ताओं के
उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि
मेरठ की भागीदारी रैली को और अधिक
मजबूती देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से
अपील की किवे अधिक संख्या में दिल्ली
पहुंचकर देश के लोकतंत्र को बचाये
रखने के लिये,वोट चोर गद्दी छोड़ने के
आंदोलन को शक्ति प्रदान करें। बैठक में
पूर्वजिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व
महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता
हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम
खान, सलीम पठान, रीना शर्मा, राजू
यादव, पीयूष रस्तोगी, शोएब साबरी, महेंद्र
गुर्जर, कमल जायसवाल, राजेश शर्मा,
सचिन शर्मा, दुष्यंत सागर, योगी जाटव,
मेहरुद्दीन चौधरी, डॉ. जफरुल्लाह, बाबू
चमन सिंह, पीतांबर सिंह, जगदीश शर्मा,
निसार अब्बासी, इकबाल कुरैशी, मगन
शर्मा, हाशिम अंसारी, हेमंत प्रधान, ठाकुर
तेजवीर सिंह, नरेश नेगी, राजकुमार शर्मा,
विनोद शर्मा, इरशाद पहलवान,राकेश
कुशवाहा, कल्लू मलिक, सोहेल मलिक,
विजयचिकारा, अरविंद तालियान, राहुल
जड़ोदिया आदि उपस्थित थे।