ेंद्र सरकार के
विभिन्न मंत्रालयों ने गुरुवार को जॉइंट
प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पश्चिम एशिया में
तनाव के कारण तेल और गैस संकट पर
मौजूदा हालात की जानकारी दी। विदेश
मंत्रालय (MEA) में जॉइंट सेक्रेटरी
(गल्फ) असीम महाजन ने कहा कि यह
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे वैश्विक
समुदाय के लिए परीक्षा की घड़ी है।
पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी
(मार्टिके ंग एवं ऑयल रिफाइनरी)
सुजाता शर्मा ने बताया कि युद्ध के कारण
LPG की स्थिति चिंता का विषय बनी
हुई है। हालांकि, देश में किसी भी LPG
डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी
नहीं है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश
में ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% पहुंच
गई है। करीब 83% रीफिल डिलीवरी
‘डिलीवरी ऑथेंटिकेट’ कोड के जरिए
हो रही है। पैनिक बुकिंग में कमी आ रही
है। सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत में
करीब 70% कच्चा तेल अब होर्मुज स्ट्रेट
के बाहर के क्षेत्रों से आ रहा है। फिलहाल
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दबाव
जरूर है, लेकिन अभी तक कीमतों में कोई
बढ़ोतरी नहीं हुई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि
LPG सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है।
18 मार्च को करीब 57,000 रीफिल
बुकिंग हुईं। सरकार ने कॉमर्शियल LPG
उपभोक्ताओं से CNG पर शिफ्ट करने
की अपील की और बताया कि कई
कंपनियों ने इसके लिए इंसेंटिव भी घोषित
किए हैं।
सुजाता शर्मा ने कहा कि मिडिल
ईस्ट में हालात का सीधा असर भारत
की एनर्जी सप्लाई पर पड़ता है, इसलिए
सरकार अन्य जगहों से भी सप्लाई लेने
की कोशिश कर रही है। विदेश मंत्रालय
के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया
कि पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस
शेख सबाह से बुधवार रात बात की।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा
हालात पर बात की और हाल की घटनाओं
पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कुवैत पर
हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की। पीएम
मोदी ने क्राउन प्रिंस से कहा कि होर्मुज
स्ट्रेट में सुरक्षित और बिना रुकावट के
जहाजों का निकलना भारत के लिए बहुत
जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने
वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए क्राउन
प्रिंस का धन्यवाद भी किया, क्योंकि वहां
बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है।
वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
के संयुक्त सचिव सी. सेंथिल राजन ने
LNG सेवाओं से जुड़े सोशल मीडिया
फ्रॉड को लेकर लोगों को सतर्क रहने की
सलाह दी। उन्होंने कहा- LNG उपभोक्ता
सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी संदेशों
से सावधान रहें।