हापुड़ नगर में व्यापारियों
की एक विशाल सभा आयोजित की गई,
जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत
अग्रवाल शारदा का व्यापारियों ने बड़ी
संख्या में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
व्यापारियों ने व्यापारी हित में लिए गए
महत्वपूर्णनिर्णयों के लिए उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व
वाली उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त
किया। सभा को संबोधित करते हुए विनीत
शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार
निरंतर व्यापारीवर्ग के सम्मान, सुरक्षा और
सुविधा के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही
है।
शारदा ने बताया कि खाद्य विभाग में
पंजीकरण की व्यवस्था को सरल बनाते
हुए अब इसे आजीवन मान्य कर दिया
गया है, जिससे व्यापारियों को बार-बार
नवीनीकरण कराने की आवश्यकता नहीं
होगी। साथ ही पहले जहां केवल बारह लाख
रुपये वार्षिक कारोबार तक ही एक सौ रुपये
का लाइसेंस शुल्क लागू था, उसे बढ़ाकर
अब डेढ़ करोड़ रुपये वार्षिक कारोबार तक
कर दिया गया है। इससे किराना व्यापारी,
मिठाई व्यापारी, भोजनालय, होटल तथा
खाद्य व्यापार से जुड़े लाखों व्यापारियों को
बड़ी राहत मिलेगी।
विनीत शारदा ने कहा कि मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश
सरकार के नौ वर्ष सुशासन, सुरक्षा और
चौमुखी विकास के स्वर्णिम वर्ष के रूप में
स्थापित हुए हैं।
शारदा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने
मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा के लिए
अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, किसानों
के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, छोटे
दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी के व्यापारियों और
कुटीर उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए
अनेक योजनाएँ चलाई हैं। हापुड़ व्यापार
संघ के अध्यक्ष विजेंद्र पनसारी ने कहा
कि उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की
समस्याओं को समझते हुए कई महत्वपूर्ण
निर्णयलिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन
सिंह ने कहा कि प्रदेश में मजबूत कानून
व्यवस्था और तेजविकास कार्यों के कारण
व्यापारी वर्ग में नया विश्वास पैदा हुआ है।
आज व्यापारी सुरक्षित वातावरण में
निडर होकर अपना व्यापार कर रहा है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक
विनोद गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार
व्यापारी हितों की सच्ची संरक्षक है।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
अशोक बवली, भाजपा के जिला महामंत्री
कपिल एसम, मीडिया सह-मीडिया
प्रभारी अमित नागर सहित बड़ी संख्या में
व्यापारियों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश
सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की
सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार
व्यक्त किया।