राजकरण
पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना ने आशाओं को दी टीबी संबंधी जानकारी
शबाना ने आशा कार्यकर्ताओं को टीबी के लक्षण और बचाव की जानकारी दी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
कार्यालय सभागार में आशाओं के प्रशिक्षण में जिला
पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा क्षयरोग की
जानकारी दी गई, जिसमें सभी आशाओं को टीबी के
लक्षण व उच्च जोखिम जनसंख्या समूह की पहचान
वाले लक्षणों के बारे में बताया गया। सभी आशाओं
को अधिक से अधिक उच्च जोखिम जनसंख्या समूह
की सूची तैयार कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र की टीबी
स्क्रीनिंग एक्स-रे करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम
में मिलने वाले इंसेंटिव के बारे में भी जानकारी दी गई।
जैसे इनफॉर्टमें को ₹500 प्रति टीबी रोगी व टीबी रोगी
का 6 माह का इलाज पूर्ण कराने पर ₹1000 का इंसेंटिव
मिलता है। एमडीआर टीबी रोगी का इलाज पूर्ण कराने पर
₹5000 की धनराशि इंसेंटिव के रूप में दी जाती है। यदि
किसी टीबी रोगी का बैंक खाता अपडेट कराया जाता है
तो उसका ₹50 की धनराशि का इंसेंटिव बनता है। भारत
सरकार द्वारा चलाई जा रही निक्षय पोषणयोजना जो टीबी
रोगी के खान-पान में सहायता हेतु चलाई जा रही है, इसके
बारे में भी बताया गया। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत
टीबी रोगी को टीबी के इलाज के दौरान ₹1000 प्रति माह
जब तक की इलाज चलता है, रोगी के खाते में डीबीटी के
माध्यम से दिए जाते हैं।