राजकरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

एयरपोर्ट की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आपातकाल ी न तैयारियों और पर्यावरणीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी (एईपीसी) और एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति (एईएमसी) के तहत आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की। बैठक का आयोजन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रशासनिक कार्यालय में किया गया, जिसमें एयरपोर्ट की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, आधारभूत संरचना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय व्यवस्था का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए किकिसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना सभी एजेंसियों कीप्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्लमैन ने भ ने ी आपदा प्रबंधन से जडु़े प्रमुख बिदं ुओं कीजानकारीदी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आपदा प्रबंधन योजना-2016 और डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के तहत गठित यह समिति एयरपोर्ट की सुरक्षा और तैयारियों की नियमित समीक्षा करती है। समीक्षा के दौरान अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डीडीएमए, यमुना प्राधिकरण, एपीएचओ समेत कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में सामूहिक दुर्घटनाओं से निपटने के लिए स्थानीय अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं और एयरपोर्ट स्वास्थ्य इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अब तक आयोजित मॉक ड्रिल और आपातकालीन अभ्यासों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपद स्तर के अधिकारियों को भी नियमित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकिकिसी भी संकट की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए गए कि एयरपोर्ट के नो-फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।