राजकरण
हरियाली ट्रस्ट ने नए SSP अविनाश पांडेय से की मुलाकात
हरियाली ट्रस्ट के सदस्यों ने नए SSP अविनाश पांडेय से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के एक प्रतिनिधि
मंडल ने जिले के नए कप्तान एसएसपी अविनाश पांडे से शिष्टाचार मुलाकात
कर उनको शाल ओढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंटकर
क्रांतिधरा भूमि मेरठ आगमन पर स्वागत कर शुभकामनाओं सहित सम्मानित
किया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने आशा व्यक्त करते हुए कहा अपराध पर
पूर्णतःअंकुश लगेगा आम जनमानस के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। पीड़ितों
के साथ न्याय होगा कानून का उल्लंघन करने वालो व झूठी शिकायत करने
वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रतिनिधि मंडल में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के
राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाजसेवी रिहान मलिक ट्री मैन संरक्षक सरदार मंजीत
सिंह कौछड़ नगर अध्यक्ष दानिश कस्सार सुखबीर सिंह पनेसर मौजूद रहे।