राजकरण
मेला नौचंदी की तैयारियों को लेकर डीएम ने अफसरों संग की बैठक
इस बार 15 मार्च को होगा मेले का औपचारिक उद्घाटन
विकास
भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के.
सिंह की अध्यक्षता में मेला नौचन्दी 2026
आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों के
साथ बैठक हुई, जिसमें नौचंदी मेले के
आयोजन की तैयारी, उद्घाटन आदि के
संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष नौचंदी
मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा
किया जायेगा। जिलाधिकारी ने नौचन्दी
मेले की तैयारी के संबंध में निर्देशित किया
कि नौचन्दी मेला प्रान्तीयकृत मेला है,
समस्त कार्यवाही नौचन्दी मेले की गरिमा
के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने
कहा कि समस्त तैयारियों को तत्काल
प्रभाव से शुरू कर दिया जाये। विभिन्न
समितियों के नोडल अधिकारी नामित
करते हुये सभी तैयारियां समयबद्धता के
साथ सुनिश्चित की जाएं। मेले में किये
जाने वाले कार्य हेतु टेण्डर प्रक्रिया की
तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित
की जाए। नौचन्दी मेले स्थल का भ्रमण
कर सड़क मरम्मत, साफ-सफाई,
रंगाई-पुताई, पानी का छिडकाव, सुरक्षा
व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, शौचालय,
पटेल मंडप का सौन्दर्यीकरण, टेण्डर
प्रक्रिया, दुकान आवंटन आदि समस्त
कार्यों की समय से कार्यवाही करते हुये
तैयारी की जाये। नौचन्दी मेला कमेटी की
बैठक कराते हुये कार्यवाही सुनिश्चित
की जाये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर
गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश
सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्यकान्त
त्रिपाठी, एसपी सिटी आयुष विक्रम
सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा,
नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव,
मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला
सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित
अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है परम्परा के अनुसार होली के
बाद दूसरे रविवार को मेला नौचंदी का
औपचारिक उद्घाटन किया जाता है। इस
बार 15 मार्च को मेले का उद्घाटन किया
जाएगा।