वारदात
अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
कोर्ट ने पेशी में अनुपस्थित रहने पर अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया।
फिल्म अभिनेत्री
अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट
जारी किया है। वह समन भेजने के बावजूद
कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थी। अभिनेत्री पर
2017 में शादी समारोह में कार्यक्रम के नाम
पर 14.50 लाख रुपये लेने के बाद भी नहीं
आने का आरोप है। आयोजक पवन वर्मा ने
कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। डबल
फाटक निवासी एक इवेंट कंपनी के मालिक
पवन वर्मा ने बताया कि 16 नवंबर 2017 को
आयुष अग्रवाल की शादी में अमीषा पटेल को
बुलाया गया था। उन्होंने 14.50 लाख रुपये का
अग्रिम भुगतान किया था। शहर के दिल्ली रोड
होलीडे रीजेंसी होटल में ठहरने और भोजन की
व्यवस्था भी की थी। फिर भी अभिनेत्री अमीषा
पटेल मुंबई से मुरादाबाद नहीं पहुंचीं। बातचीत
करने पर उन्होंने पूरी राशि वापस करने का वादा
किया था।