देश विदेश
चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार
कीमती धातुओं के बाजार में बड़ी तेजी, चांदी का भाव पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंचा। निवेशकों की बढ़ती मांग और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव से चांदी के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।
चांदी
बुधवार को पहली
बार 2 लाख रुपए
प्रति किलो के पार
निकल गई है। इंडिया
बुलियन एंड ज्वेलर्स
एसो सि ए श न
(IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की
कीमत 8,775 रुपए बढ़कर 2,00,750
रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये
1,91,977 रुपए पर थी। 18 मार्च को चांदी
पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी
चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो
तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा।
जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक
पहुंचने में 14 साल लगे थे। मौजूदा कीमत के
साथ चांदी अब ऑल-टाइम हाई पर है।