वारदात

गांधी-शास्त्री के सरल जीवन और उच्च विचारों से प्रेरणा लें : ईशा दुहन

पश्चिमांचल गरुडुत पत्तरण मंच द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

 मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनायी गई। प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने सभी को गांधी जयंती एवं विजय दशमी की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन.के. मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), आशु कालिया निदेशक (का. एवं प्रशा.) ने भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

एमी ईशा दुहन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादा जीवन उच्च विचार और आत्म निर्भरता का मार्गदिखाया, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणाश्रोत है। उन्होंने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए कहा कि गाँधी जी के स्वदेशी के सिद्धान्त को आज के दौर में मेक इन इण्डिया के रूप में पुर्नजीवित किया गया है। यदि हम स्थानीय उत्पादों को उपयोग करें और देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिका दें तो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था सशक्त होगी बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। गाँधी जयंती पर पश्चिमांचल डिस्काम हैड क्वार्टर ऊर्जाभवन के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 विशेष सफाई अभियान के तहत एमडी ईशा दुहन एवं वरिष्ठ अधिकारियों/ कर्मचारियों ने श्रम दान करते हुए आम जन मानस को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा डिस्काम हैडक्वार्टर पर कार्यरत सफाई कर्मियों को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया।