राजकरण
यह बजट आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा है : अरूण गोविल
अरुण गोविल ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए इसे विकास और रोजगार को गति देने वाला बताया।
जनपद के ग्राम
छज्जूपुर में आयोजित केंद्रीय बजट 2026-
27 विधानसभा चौपाल में लोकसभा सांसद
अरुण गोविल, दक्षिण विधायक एवं ऊर्जामंत्री
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने ग्रामवासियों से संवाद कर
बजट की जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी
एवं आत्मनिर्भर भारत को और अधिक सशक्त
बनाने वाली प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। सांसद अरूण
गोविल ने कहा यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर
भारत की रूपरेखा है। इस अवसर मंडल अध्यक्ष नवीन नेहरा, दीपक राणा
चेयरमैन, विजय प्रधान, मंडल महामंत्री राहुल खेड़ा, आलोक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,
दीपू चौधरी, वेदप्रकाश कश्यप, नितिन चौधरी, जितेन्द्र प्रधान, सुरेश प्रधान,
प्रशांत विकल, पंकज विकल और महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी
सहित अनेक लोग मौजूद थे।