खेल

अंबाला में आयोजित 39वें नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन युवा महोत्सव में सुभारती के छात्रों ने लहराया परचम

अंबाला में आयोजित 39वें नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन युवा महोत्सव में सुभारती के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की।

39वें नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन युवा महोत्सव युवा महोत्सव 2026 में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह पांच दिवसीय महोत्सव एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में महर्षि मार्कंडेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना, अंबाला में आयोजित किया गया था। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित लगभग 26 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में संगीत, नृत्य, वादन, ललित कला, नाट्य तथा साहित्य सहित कुल 10 विद्याओं में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराया। शास्त्रीय नृत्य विद्या में रिया महरोत्रा एवं खुशी मल्हौत्रा ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी, जिनका प्रशिक्षण कथक नृत्यांगनाप्रो. डॉ. भावना ग्रोवर से रहा। वाद्य समूह में अक्षत वर्मा, विधि सक्सेना, गुनगुन पाल, रिद्धि सहगल, पीहू सिंहल, अरूण कुमार, जयंत लोढ़ी, ज्योति कुमार अग्रवाल एवं रोहित सौदाइन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्य वाद्य संगत अभिषेक कुमार मिश्रा तथा फरदीन हुसैन ने दिया और समूह का नेतृत्व फरदीन हुसैन ने किया। ललित कला प्रतियोगिता में सुजीत यादव एवं विक्रम कुमार ने अपनी कला का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। साहित्यिक स्पर्धा में आस्था गुप्ता ने नेचुरोपैथी एवं यौगिक विज्ञान श्रेणी में विजयी स्थान सुनिश्चित किया। रंगमंच विभाग के मेहराज़ खां, फरदीन हुसैन एवं अभिषेक कुमार मिश्रा का सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के दल प्रमुख ललित कला विभाग के सह-आचार्य कृष्ण के. कुंडारा एवं रंगमंच कला विभाग की सह-आचार्य निशी चौहान रहे। इन विद्याओं में सफलता पाकर सुभारती विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों का मुकाबला अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चेन्नई (मार्च 2026) में होगा, जहां देश भर के विजयी प्रतिभागी सहभागी होंगे।